Photo from Unplash
Home News टॉप 10 ये हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे ताकतवर मिलिट्री, जानिए कौन से स्थान पर है भारतीय फौज

ये हैं दुनिया की टॉप 10 सबसे ताकतवर मिलिट्री, जानिए कौन से स्थान पर है भारतीय फौज

दुनिया की टॉप 10 सेनाओं की रैंकिंग देश की सेना के हथियारों की संख्या उसकी विविधता, देश के प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता, सैन्य उपकरणों के निर्माण की क्षमता, सैन्य जनशक्ति और सेना के आर्थिक बजट को ध्यान में रखकर की जाती है। इस लेख में हम अपने पाठकों को टॉप 10 सैन्य शक्तियों के बारे में बताएंगे। आपको यह जानकर बेहद खुशी और गर्व होगा कि भारत टॉप 10 सेनाओं की रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। भारत का मुख्य प्रतिद्वंदी पाकिस्तान इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

दुनिया की टॉप 10 सैन्य शक्तियां इस प्रकार हैं-;

यूनाइटेड स्टेट्स

संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी मरीन, सेना, वायु सेना और यहां तक ​​कि अंतरिक्ष बल के साथ सैन्य शक्ति के मामले में पहले स्थान पर है। अमेरिका एडवांस तकनीकों और सालाना 721 मिलियन डॉलर के सबसे वैश्विक सैन्य बजट के साथ दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।

रूस

टॉप 10 रैंकिंग में रूस को दूसरा स्थान मिला हुआ है। इसका रक्षा बजट 84.5 बिलियन डॉलर है। इसके लड़ाकू टैंक्स के संख्या अमेरिका से भी अधिक है। रूस में 18 से 27 वर्ष की आयु के प्रत्येक रूसी पुरुष के लिए सेना में 12 महीने तक सेवा करना अनिवार्य है।

चीन

चीन को तीसरा स्थान दिया गया है। इस बजट रूस से अधिक है लेकिन सैन्य उपकरणों के मामले में यह अमेरिका और रूस से पीछे है। चीन मुख्य रूप से अपनी मिलिट्री टेक्नोलॉजी और साइबर युद्ध पर ध्यान केंद्रित करता है।

भारत

भारत चौथे स्थान पर है। जिसका रक्षा बजट 50 बिलियन डॉलर है। भारत के सैन्य उपकरण और उत्पादन क्षमता निरंतर मजबूत हो रही है। भारत सैन्य जनशक्ति के मामले में दूसरे स्थान पर है। भारत के पास 1,325,000 फौजियों का एक मजबूत रक्षण कवच मिला हुआ है जो देश को हर तरह के खतरे से बचाने में सक्षम है। भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मिलिट्री बजट है।

Photo from Unplash
Photo from Unplash

फ्रांस

फ्रांस 10 शक्तिशाली देशों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। इसका ग्लोबल फायरपावर पॉवरइंडेक्स भी करीब 0.158 है। फ्रांस की सैन्य जनशक्ति का आकार छोटा है लेकिन यह मॉडर्न हथियारों से पूरी तरह लैस है। फ्रांस में 2,03,000 सक्रिय मिलिट्री कर्मी हैं जो यूरोपीय संघ के किसी भी देश की तुलना में सबसे बड़ा है।

जापान

जापान को इस लिस्ट में छठवां स्थान मिला है। जनसंख्या की दृष्टि से एक छोटे से देश जापान ने तकनिकी क्षेत्र में बहुत अधिक प्रगति की है। जापान का रक्षा बजट 41 बिलियन डॉलर है। जबकि जापान की सैन्य पनडुब्बियों की संख्या भारत से भी अधिक है। जापान के पास दुनिया के किसी भी देश के साथ अतुलनीय तकनीक है।

Photo from Unplash
Photo from Unplash

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया को टॉप 10 शक्तिशाली देशों की सूची में सातवां स्थान मिला है। इसका रक्षा बजट फ्रांस के रक्षा बजट 62.3 बिलियन डॉलर के समान ही है। अंतराष्ट्रीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया हमेशा अपनी ताकत को मजबूत करने के लिए तत्पर रहता है।

यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटेन को इस लिस्ट में आठवें स्थान पर जगह मिली हुई है। ब्रिटेन ने साल 2010 के बाद अपनी फौज की संख्या को 20 फीसदी तक घटाया है। इसकी जगह ब्रिटेन का ध्यान अधिक से अधिक आधुनिक लड़ाकू हथियारों को तैयार एक मजबूत सैन्य बल बनाने में है।

Photo from Unplash
Photo from Unplash

इटली

इटली दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी ताकत है। इटली के पास एक शानदार रक्षा बजट के साथ एक बड़ी फौज है। इटली की सैन्य जनशक्ति ब्रिटेन से भी अधिक है। हलांकि अन्य मामलों में यूके इटली से आगे।

ब्राज़ील
3,34,000 सक्रिय ड्यूटी कर्मियों के साथ ब्राजीलियाई मिलिट्री दुनिया की 10वीं सबसे शक्तिशाली मिलिट्री पॉवर है। ब्राजील में एक कानून है जो हर 18 से 45 साल के पुरुष को मिल्टरी में 10-12 महीने के लिए सेवा करने के लिए बाध्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

शुरू करना चाहतें है नया कारोबार तो भारत सरकार की इस योजना से ले सकते हैं मदद, मिलेगा इतने लाख रुपये तक का लोन

नए स्टार्टअप्स की शुरुआत देश में बेरोजगारी को कम करने में भी सहायक साबित होगी …